Friday, 2 February 2018

अमेरिका विकसित करेगा अब छोटे परमाणु बम


READ MORE

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अपने परमाणु हथियारों के ज़खीरे को आधुनिक करने की नई नीति की घोषणा की है. इस नीति के तहत अमेरिका नए छोटे परमाणु बम विकसित करेगा ताकि देश की डिफेन्स की क्षमता को बढ़ाया जा सके.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह रणनीति 21वीं सदी में सामने आ रहे कई खतरों के मद्देनज़र तैयार की गई है.


पेंटागन में 2018 न्यूक्लियर पोश्चर रिव्यू (एनपीआर) के जारी होने के बाद ट्रंप ने कहा कि इसका लक्ष्य हमारे परमाणु कमान, नियंत्रण, संचार, हमारी सेना के तीनों अंगों व दोहरी क्षमता वाले विमानों और परमाणु बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाना है.


उन्होंने कहा कि इस रणनीति का लक्ष्य परमाणु हथियार के इस्तेमाल को न्यूनतम करना है. इसके अलावा, यह अमेरिका, इसके सहयोगी और साझेदारों के खिलाफ रणनीतिक हमलों को रोकने की क्षमता को भी बढ़ाएगा.ट्रंप ने कहा कि यह शस्त्र नियंत्रण और परमाणु अप्रसार की भी हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है. साथ ही यह परमाणु परीक्षणों पर रोक बनाए रखता है और ‘परमाणु आतंकवाद को रोकने, पता लगाने और उस पर प्रतिक्रिया देने के प्रयासों में सुधार के लिए भी प्रतिबद्ध है.


मेटिस ने कहा कि हम अपनी परमाणु क्षमताओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.अमेरिका सशस्त्र नियंत्रण परमाणु अप्रसार और परमाणु सुरक्षा विषयों से पीछे नहीं हटा है.


उन्होंने कहा कि परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) का लक्ष्य हासिल करने की हमारी प्रतिबद्धता अब भी मजबूत बनी हुई है.


मेटिस ने कहा कि रूस और चीन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पूरी तरह से नई परमाणु क्षमताओं को विकसित कर रहे हैं. साथ में पारपंरिक सेना को भी आधुनिक किया जा रहा है जो अमेरिका की पारंपरिक सैन्य श्रेष्ठता के लिए चुनौती है. मेटिस ने कहा कि रूस इन हथियारों के साथ ही अन्य प्रणालियों को भी आधुनिक कर रहा है.


अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि रूसी सेना परमाणु विस्तार करने वाली नीतियों की तरफ झुक रही है.


उन्होंने कहा कि इन घटनाक्रमों के साथ रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा करना और हमारे सहयोगियों पर परमाणु हमले करने की धमकी देना बताता है कि मॉस्को ‘ग्रेट पावर्स कॉम्पटीशन’ वाले दौर में लौटने की मंशा रखता है.


रिपोर्ट में उत्तर कोरिया और ईरान का भी जिक्र है. इस रिपोर्ट में पाकिस्तान का कोई जिक्र नहीं है जबकि अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले पाकिस्तान में परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी.


ये भी पढ़ेंः
कोर्ट और एफबीआई डेमोक्रेट पार्टी के पक्ष में हैं पूर्वाग्रही: डोनाल्ड ट्रंप
अफ्रीकी नेताओं की मांग- सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें ट्रंप


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/rcb-srh-david-warner-virat-kohli-ipl-9-super-game-484939.html

No comments:

Post a Comment