Friday, 2 February 2018

असम में पहला 'ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट', PM मोदी करेंगे उद्घाटन


READ MORE

असम में शनिवार को राज्य का पहला वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. पीएम मोदी ‘द एडवांटेज असम: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2018′ का उद्घाटन करेंगे. इस समिट में रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी और टाटा ग्रुप के रतन टाटा भी शामिल हो रहे हैं. वहीं, भूटान के पीएम शेरिंग तोब्गे भी इस समिट में मौजूद रहेंगे.‘द एडवांटेज असम: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2018’ का मुख्य लक्ष्य असम के भू-रणनीतिक अवसरों और राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिस्पर्धा को निवेशकों के सामने रखना है. 3 और 4 फरवरी को होने वाले इस समिट में असम में उपलब्ध निर्यात और विनिर्माण अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा.


असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, ‘अभी तक 4,500 प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है. इसमें 16 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं.’


सीएम सोनोवाल ने कहा, “समिट में आसियान और दक्षिण एशिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं को दी जाने वाली विशेष सेवाओं के बारे में भी बताया जाएगा.”उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खास तौर पर पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर ध्यान दे रहे हैं. इस क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कई कदम उठाए हैं. इस समिट से आगे की दिशा भी तय हो सकती है. (एजेंसी इनपुट के साथ)


ये भी पढ़ें:  क्या है BJP-TDP का झगड़ा और क्‍यों दोनों का हो सकता है तलाक


एक बार में सिर्फ एक से ही युद्ध करें- मोहन भागवत


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/rcb-srh-david-warner-virat-kohli-ipl-9-super-game-484939.html

No comments:

Post a Comment