READ MORE
केरल में एक सरकारी बस के ड्राइवर की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ड्राइवर, बस चलाने के दौरान मोबाइल चलाते हुए नज़र आ रहा है. मोबाइल चलाने के चक्कर में वो बारबार स्टीयरिंग से हाथ हटाता है और लापरवाही से बस चलाता है. वीडियो में ड्राइवर का ध्यान सड़क पर कम और मोबाइल पार ज्यादा होता है.दरअसल ये वीडियो केरल स्टेट रोड ट्रांस्पोर्ट कारपोरेशन की एक बस का है, जो कोट्टयम-कुमाली रूट पर चल रही थी. सफर के दौरान ड्राइवर की लापरवाही देखकर एक यात्री ने उसका वीडियो बना लिया.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ड्राइवर लोगों की जान को खतरे में डालकर मोबाइल चलाता है. ड्राइवर की इस लापरवाही से बस में बैठे लोगों की जान भी जा सकती थी.
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
वीडियो के सामने आने के बाद ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है. घटना के बाद केरल स्टेट रोड ट्रांस्पोर्ट कारपोरेशन ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ड्राइवर्स के लिए कड़े नियम लागू करने का फैसला किया है ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना ना हो.
Article source: http://ibnlive.in.com/news/sc-verdict-on-swiss-pharma-giant-novartiss-cancer-drug-glivec-today/382364-3.html
No comments:
Post a Comment