READ MORE
मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आज यहां बेचैनी की शिकायत के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया. जीएमसीएच के एक अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर (62) को व्हीलचेयर पर अस्पताल लाया गया. उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके परिवार के सदस्य थे. उन्हें डिहाइड्रेशन व ब्लड प्रेशर की शिकायत थी.
#Goa Chief Minister Manohar Parrikar re-admitted to GMC hospital with complaints of dehydration blood pressure; he was discharged from a Mumbai Hospital on Thursday (File pic) pic.twitter.com/c5NBJ4jnLG
— ANI (@ANI) February 25, 2018
शुरू में उनका इलाज घर पर ही हो रहा था पर बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जीएमसी अस्पताल के सीएमओ ने कहा है कि दवाओं का असर हो रहा है और हम लगातार उनका ध्यान रख रहे हैं.
Chief Minister Manohar Parrikar had slight dehydration, he was taking treatment at home. Doctors at GMC advised to treat him in GMC, he is responding well to the treatment and is under observation : CMO, GMC hospital
— ANI (@ANI) February 25, 2018
पर्रिकर को 22 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिली थी. उन्हें वहां अग्नाशय संबंधी दिक्कतों के कारण भर्ती कराया गया था.
मुंबई से गोवा लौटने पर उन्होंने 22 फरवरी को ही राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया था.
संपर्क करने पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि पर्रिकर को शरीर में जल की कमी यानि डिहाईड्रेशन की समस्या है लेकिन उनका जीएमसीएच में इलाज चल रहा है.
राणे ने कहा, ‘‘हमने विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है, जो उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं.’’
ये भी पढ़ेंः
अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गोवा CM मनोहर पर्रिकर ने पेश किया बजट
पर्रिकर को अस्पताल से मिली छुट्टी, गोवा बजट सत्र में शामिल होंगे
No comments:
Post a Comment