READ MORE
केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन (आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ) की ओर से सेनेटरी पैड बनाने और कम कीमत में सेनेटरी पैड मुहैया कराने के लिए दिल्ली के सरोजनी नगर में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई गई है. 6 पैड वाले एक पैकेट की कीमत करीब 22 रुपए होगी. इस यूनिट में पांच महिलाओं को रोजगार मिला है.नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और भोपाल में सेनिटरी पैड मशीन लगाए गए हैं. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ दूसरे स्टेशनों पर भी वेटिंग हॉल बनाने और सेनिटरी पैड मशीन आदि लगाने की योजना बना रही है.
रविवार को रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने इस यूनिट का दौरा किया. इस यूनिट का नाम दस्तक रखा गया है. यहां लगभग 2.75 लाख रुपए की मशीनें लगाई गई हैं.
गौरतलब है कि सेनिटरी पैड बनाने के लिए लकड़ी की लुग्दी, जेल शीट, बैक शीट, नेट आदि का प्रयोग किया जाता है. ये सभी सामान पर्यावरण के अनुकूल हैं.देश भर में सस्ते दामों पर सैनेटरी पैड बनाने की व्यवस्था करेगी सरकार: प्रसाद
महिलाओं के लिए जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे सस्ते सैनिटरी पैड
No comments:
Post a Comment