Monday, 5 February 2018

अंकित हत्‍याकांड : दिल्‍ली सरकार उठाएगी माता-पिता के इलाज का खर्च


READ MORE

दिल्‍ली के ख्‍याला इलाके में अंकित सक्‍सेना की हत्‍या के बाद से उसके घर पर नेताओं के आना लगा हुआ है. बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी के बाद सोमवार दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अंकित के परिजनों से मिलने पहुंचे. उनके साथ राज्‍य सभा सांसद संजय सिंह भी थे. इस दौराना उन्‍होंने अंकित के परिजनों को हर मुमकिन मदद करने का आश्‍वासन दिया.सोमवार को दिलली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्‍य सभा सांसद संजय सिंह अंकित के घर पहुंचे और उन्‍होंने अंकित के परिजनों से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान संजय सिंह ने कहा कि सरकार बहुत जल्‍द फास्‍ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी. उन्‍होंने कहा कि अभिभावकों को अच्‍छे से अच्‍छा वकील दिया जाएगा और अंकित के माता-पिता के इलाज का खर्चा भी सरकार उठाएगी. बताया जाता है कि पीड़ित परिवार की यही मांग थी. जिसे मुख्यमंत्री पूरा करने का आश्वासन दिया है. जीवन भर इलाज का खर्चा सरकार उठाएगी.


गौरतलब है कि दिल्‍ली के रहने वाले अंकित सक्‍सेना को इस लिए मौत के घाट उतार दिया गया था क्‍योंकि उसे दूसरे धर्म की लड़की से प्‍यार किया था. बताया जाता है कि लड़की के माता-पिता, नाबालिग भाई और चाचा ने मिलकर पहले अंकित को बुलाया और फिर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने लड़की के नाबालिग भाई को छोड़कर उसके पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार कर लिया है


Article source: http://rss.cnn.com/~r/rss/edition_entertainment/~3/0bj9dqFKDjo/pmt-oscars-2014-pharrell-williams-vienne-westwood-hat.cnn.html

No comments:

Post a Comment