READ MORE
तस्मयी लाहा रॉयकई कानूनी नोटिस भेजने के बाद खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने फेक खादी ब्रैंड के इस्तेमाल को लेकर लोकप्रिय रिटेल चेन फैबइंडिया से 525 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है. इसके अतिरिक्त इस नोटिस में यह भी बताया गया है कि केवीआईसी ने जुलाई 2015 में खादी ट्रेडमार्क के गलत इस्तेमाल को लेकर फैबइंडिया को सूचित किया था.
कानून फर्म कोचर एंड कंपनी ने 29 जनवरी को फैबइंडिया ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड को कानूनी नोटिस जारी किया है. केवीआईसी ने स्पष्ट रूप से फैबइंडिया पर ट्रेडमार्क खादी और खादी मार्क का उपयोग करके लाभ कमाने का आरोप लगाया है और आयोग को हुए नुकसान के लिए मौद्रिक क्षति का भुगतान करने को कहा है.
खादी उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ‘खादी’ ट्रेडमार्क के गलत इस्तेमाल से आयोग को मौद्रिक नुकसान होता है. इसके अलावा इस क्षेत्र में काम करने वाले अपने कारीगरों को मजदूरी का भारी वित्तीय नुकसान भी होता है.केवीआईसी और फैबइंडिया के बीच का जंग नया नहीं है. इससे पहले भी खादी आयोग कई बार फैबइंडिया पर खादी मार्क रेग्युलेशन्स, ट्रेडमार्क उल्लंघन और अनुचित व्यापार का आरोप लगा चुका है और कानूनी नोटिस भेज चुका है.
Article source: http://rss.cnn.com/~r/rss/edition_entertainment/~3/0bj9dqFKDjo/pmt-oscars-2014-pharrell-williams-vienne-westwood-hat.cnn.html
No comments:
Post a Comment