READ MORE
पूर्व भारतीय क्रिकेटर देबाशीष मोहंती ने पुलिस में सोशल मीडिया पर अपलोड की गई अश्लील सामग्रियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ शरारती तत्त्वों ने इंटरनेट पर उनके बारे में अश्लील और घिनौनी सामग्रियों को अपलोड कर दिया है, जिनमें उनकी और उनकी पत्नी की तस्वीरों का प्रयोग किया गया है.पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने यहां पुलिस मुख्यालय के साइबर अपराध शिकायत शाखा में अपनी शिकायत को दर्ज कराने के बाद यह बयान दिया.
मोहंती ने कहा, ‘‘इंटरनेट पर ये तस्वीरें दो वर्ष से भी ज्यादा समय से अपलोड है, 2015 में मैंने राज्य पुलिस की अपराध शाखा के संज्ञान में इन चीजों को लाया था और जिसके बाद पुलिस ने इसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया. उम्मीद है कि अपलोड करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी, अपलोड करने वाले लोगों की सदबुद्धि वापस आएगी और वे इंटरनेट से इसे हटायेंगे.’’ उन्होंने कहा कि कुछ नहीं बदला है, पुलिस में औपचारिक शिकायत कराने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है.
Article source: http://www.jagran.com/news/national-he-was-not-really-involved-in-many-attacks-said-j-sandhu-16471149.html
No comments:
Post a Comment