READ MORE
यमुना बैंक और वैशाली मेट्रो स्टेशनों के बीच 8.7 किलोमीटर मार्ग पर ट्रेन सेवा मरम्मत कार्यों के कारण रविवार दोपहर दो घंटे के लिए प्रभावित होगी.अधिकारियों ने बताया कि दिन में साढ़े 12 बजे से दो घंटे के लिए रख-रखाव का कार्य होगा.
डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्लू लाइन के यमुना बैंक और वैशाली मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवा रविवार को दो घंटे के लिए सिंगल लाइन पर चलेगी.’’
बयान में कहा गया कि मरम्मत का काम दिन में कम व्यस्तता वाले समय साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक इस खंड (यमुना बैंक से वैशाली) की डाउन लाइन पर होगा.
Article source: http://www.jagran.com/news/national-he-was-not-really-involved-in-many-attacks-said-j-sandhu-16471149.html
No comments:
Post a Comment