Friday, 2 February 2018

रिश्‍ते सुधारने नेपाल दौरे पर रवाना हुईं सुषमा स्‍वराज


READ MORE

पिछले काफी समय से भारत और नेपाल के बीच चली आ रही खटास को दूर करने के लिए भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज नेपाल के लिए निकल गई हैं. मई 2014 में विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद विदेश मंत्री की यह सातवीं नेपाल यात्रा है. हालांकि इस बार की यात्रा इस लिए भी थेड़ी अलग है क्‍योंकि नई सरकार बनने के बाद पहली बार भारत से कोई मंत्री नेपाल की यात्रा कर रहा है.नेपाल की यह यात्रा ऐसे वक्‍त पर हो रही है जब भारत और नेपाल के बीच संबंध ठीक नहीं हैं. इस यात्रा के जरिए भारत नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और उनकी पार्टी यूनिफाइड मार्क्‍सवाद लेनिनिस्‍ट के साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहता है. नेपाल के नए संविधान को लेकर ओली ने भारत पर तीखा हमला करने हुए कहा था कि नेपाल के कार्यों में बाधा पैदा कर रहा है.

No comments:

Post a Comment