Saturday, 3 February 2018

मोदी जी को चुनावों से डर नहीं लगता, तो बच्चों को भी परीक्षा से नहीं डरना चाहिए: स्वराज


READ MORE

प्रधानमंत्री द्वारा लिखित एक किताब ‘एग्ज़ाम वॉरियर्स’ के लोकार्पण के मौके पर आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि उन्हें चुनावों से डर नहीं लगता, तो बच्चों को भी परीक्षा से नहीं डरना चाहिए.193 पेज वाली इस किताब में बिना दबाव के परीक्षा देने की खातिर विद्यार्थियों की सहायता के लिए योग के कई आसनों के साथ ही 25 मंत्रों का भी उल्लेख किया गया है. स्वराज ने कहा, ‘‘मोदीजी कहते हैं कि उन्हें चुनाव से डर नहीं हैं, तो आपको (बच्चों) भी परीक्षा से डरना नहीं चाहिए. चिंता मत कीजिए और बिना दबाव के परीक्षा दीजिए. यह इस किताब का मूल मंत्र है.’’


केंद्रीय मंत्री स्वराज ने कहा कि राजनेताओं को भी हर पांच साल बाद परीक्षा में बैठना होता है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संयुक्त रूप से पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित इस किताब का लोकार्पण किया. इस किताब में 25 अध्याय हैं, जिसमें कुछ इस तरह से है – परीक्षाएं उत्सवों की तरह होती हैं….उन्हें मनाइये! परीक्षा आपके वर्तमान तैयारियों की जांच करती है, आपका नहीं. योद्धा बनें, चिंता करनेवाला नहीं. ज्ञान स्थायी होता है- इसे जारी रखिये, स्वयं से प्रतिस्पर्धा कीजिये…इत्यादि.


प्रधानमंत्री ने इस किताब में बच्चों से तकनीक को अपनाने, खेलने-कूदने, यात्रा करने और प्रेज़ेंटेशन स्किल को निखारने पर जोर देने की सलाह दी है. इसके अलावा, उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के नाम भी अलग-अलग पत्र लिखा है. इस मौके पर जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ऐसे मुद्दे पर किताब लिखी है जो राजनीतिक नहीं है और यह हर एक घर से जुड़ा हुआ मुद्दा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल्दी ही स्कूलों और कॉलेजों के करोड़ों छात्रों से परीक्षा के मुद्दे पर बातचीत करेंगे.ये भी पढ़ेंः
PM मोदी की किताब ‘एग्‍जाम वॉरियर्स’ लॉन्‍च, तनावमुक्‍त परीक्षा का देती है मंत्र
मोदी, जो स्कूल में नाटक करते और झील में तैरने जाते थे
एग्ज़ाम वॉरियर्स में PM मोदी का टीचर्स को खुला ख़त!


 


Article source: http://ibnlive.in.com/news/rare-surgery-in-delhi-reconstructs-half-of-babys-heart/298025-17.html

No comments:

Post a Comment