READ MORE
यूआईडीएआई की नई आधार योजना में अब नवजात शिशुओं का भी आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा. यूनीक आइडेंडिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए नीले रंग का बाल आधार कार्ड योजना शुरू किया है. बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र और अभिभावकों के आधार कार्ड का नंबर अनिवार्य होगा.पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक कराने की तकनीकी अभी तक विकसित नहीं की गई है. इसलिए बच्चों को आधार कार्ड जारी करने के लिए फिंगरप्रिंट्स और पुतलियां स्कैन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जब बच्चे की उम्र पांच साल से अधिक हो जाएगी तब उसे बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने की जरूरत पड़ेगी.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/exFtWk__QEw/story01.htm
No comments:
Post a Comment