READ MORE
सुपस्टार अदाकारा श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरा बॉलीबुड सदमें में है. फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के ज़रिए अपना दुख प्रगट कर रहे हैं और हर किसी पर श्रीदेवी की असमय मौत का गहरा असर हुआ है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि “न जाने क्यों एक अजीब सी घबराहट हो रही है.”डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक बेहद इमोशनल ओपन लेटर लिखकर श्रीदेवी को खोने पर अपना दुख जताया है. रामगोपाल वर्मा ने अपने इस ओपन लेटर में लिखा है कि “श्रीदेवी को मारने वाले भगवान से मैं नफ़रत करता हूं… ”
इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार और श्रीदेवी के को-स्टार रह चुके कमल हासन और रजनीकांत ने भी श्रीदेवी के जाने पर गहरा शोक जताया. रजनीकांत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “मैं परेशान और सदमे में हूं. मैंने अपना एक बहुत प्यारा दोस्त और इंडस्ट्री ने एक महान कलाकार को खो दिया. मुझे उनके परिवार और दोस्तों के लिए बहुत चिंता हो रही है उनके दुख की से मुझे पीड़ा हो रही है. श्रीदेवी तुम हमेशा हमारी यादों में रहोगी. “
इसके अलावा सदमा में श्रीदेवी के कोस्टार रहे कमल हासन ने कहा, “मैंने श्रीदेवी को किशोरी लड़की से भव्य व्यकित्व वाली औरत बनते हुए देखा है. वो स्टारडम की असली हकदार थी. उनके साथ बिताए कई सारे खुशनुमा पल मेरे आखों के आगे आ रहे हैं और खास तौर पर उनसे हुई अाखिरी मुलाकात के पल. सदमा की लूलाबे अब मुझे डरा रही है. हम सभी उन्हे हमेशा याद करेंगे .”
ये भी पढ़े…
जब अमर सिंह के लिए आगरा में श्रीदेवी ने किया था रोड शो
अलविदा ‘चांदनी’: श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कल, गम में डूबा बॉलीवुड
No comments:
Post a Comment