Saturday, 3 February 2018

पश्‍चिम बंगाल : हावड़ा के कारखाने में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे


READ MORE

पश्‍चिम बंगाल के हावड़ा के आलमपुर में एक कारखाने में आग लगने की सूचना है. कारखाने में जिस समय आग लगी उस समय वहां पर काम चल रहा था. आग की सूचना पाकर कुछ मजदूर तो वहां से भागने में कामयाब हो गए जबकि कुछ लोगों के अभी भी वहां फंसे होने की सूचना है. आग की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अभी तक मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है.जानकारी के अनुसार हावड़ा के आलमपुर में एक फैक्‍टरी में उस समय आग लग गई जब वहां पर काम चल रहा था. आग की सूचना पाकर मजदूर वहां से भागने लगे लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ मजबूद वहां से निकलने में कामयाब नहीं हो सके. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम और फायरब्रिगेड के गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है. इस हादसे में कितने लोगों की जानमाल का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग सकी है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/beef-politics-bhartiya-janta-party-v-murlidharan-kerala-bjp-418926.html

No comments:

Post a Comment