READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उनकी राजग सरकार की ‘टॉप’ (शीर्ष) प्राथमिकता के मतलब को फिर से परिभाषित किया. मोदी ने कर्नाटक बीजेपी की परिवर्तन यात्रा संपन्न होने के मौके पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘टॉप’ (शीर्ष) का मतलब होता है टमैटो (टमाटर), आनियन (प्याज) और पटैटो (आलू).मोदी ने कहा, ‘सब्जियां और फल उगाने वाले हमारी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल हैं. जब मैं ‘टॉप’ कहता हूं तो मेरा मतलब होता है कि आप देश के किसी भी भाग में जाएं, आपको तीन सब्जियां दिखाई देती हैं ‘टमैटो, आनियन और पटैटो’ (टमाटर, प्याज और आलू).’
उन्होंने स्पष्ट किया, ‘इसलिए मैं कहता हूं ‘टॉप’ प्राथमिकता. टमैटो के लिए टी, आनियन के लिए ओ और पटैटो के लिए पी. यह मिलकर ‘टॉप’ प्राथमिकता बनाते हैं.’ उन्होंने कहा कि इन सब्जियों को ध्यान में रखते हुए इस साल बजट में ‘ऑपरेशन ग्रीन्स’ की घोषणा की गई है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह अमूल ने किसानों की आय बढाई, ‘आपरेशन ग्रीन्स’ सब्जियां उगाने वालों के लिए लाभप्रद साबित होगा. उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री बने तो वह कर्नाटक में सिंचाई प्रणाली में सुधार के लिए एक लाख करोड़ रुपये आवंटित करेंगे.ये भी पढ़ें-
PM मोदी की किताब ‘एग्जाम वॉरियर्स’ लॉन्च, तनावमुक्त परीक्षा का देती है मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया आइडिया, पूरे देश के बच्चों को देंगे ये अनोखा गिफ्ट
No comments:
Post a Comment