Friday, 2 February 2018

मेरी नजरबंदी के पीछे भारत नहीं, पाक सरकार थी: सईद


READ MORE

जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद ने अपने पहले के बयान को खारिज करते हुए हुए शुक्रवार को कहा कि उसको हिरासत में लेने के पीछे भारत और अमेरिका नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सरकार का हाथ था.
सईद ने ‘नजरिया पाकिस्तान ट्रस्ट’ के कार्यकम में कहा, ‘‘मोदी सरकार नहीं, बल्कि हमारी अपनी पाकिस्तानी सरकार ने मुझे 10 महीने में हिरासत में रखा था. पाकिस्तान सरकार मुझे कश्मीर मुद्दा उठाने से रोकना चाहती थी.’’ उसने पहले दावा किया था कि उसकी हिरासत के पीछे भारत और अमेरिका का हाथ है. सईद को पिछले साल नवंबर में नजरबंदी से रिहा किया गया था.मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को कश्मीर में ‘जुल्मों’ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए अैर आजादी हासिल करने में कश्मीर के लोगों की मदद करनी चाहिए.


यह भी पढ़ें-चीन की अब अफगानिस्‍तान पर नजरें, फौजी अड्डा बनाने का है प्‍लान
अमेरिका : रिपब्लिकनों को लेकर जा रही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत
मालदीव सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को बरी किया


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/amitabh-bacchan-follower-twitter-17-million-bollywood-actor-social-media-410851.html

No comments:

Post a Comment