Friday, 2 February 2018

कासगंज हिंसा के लिए पाकिस्तान परस्त तत्व जिम्मेदार : कलराज


READ MORE

भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस पर हुई सांप्रदायिक हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. मिश्र ने कहा कि कासगंज जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए पाकिस्तान परस्त और राष्ट्रविरोधी तत्व जिम्मेदार हैं.
पाकिस्तान समर्थकों ने जताई आपत्ति
पाकिस्तान के हिमायती लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाले जाने और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए जाने के खिलाफ आपत्ति की जिसकी वजह से हिंसा भड़की.
योगी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतरउन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था पिछली सरकारों के मुकाबले बेहतर है. उम्मीद है कि यह बहुत जल्द और अच्छी होगी.
पाकिस्तान समर्थकों का हो घेराव
पूर्व मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान परस्त लोगों का साथ दे रहे लोग प्रदेश सरकार के सामने कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी होने के लिए ज्यादा जिम्मेदार है. ऐसे लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त फैसले किए जाएं. 


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/amitabh-bacchan-follower-twitter-17-million-bollywood-actor-social-media-410851.html

No comments:

Post a Comment