READ MORE
कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि खुद को देश का ‘‘चौकीदार’’ बताने वाले मोदी पीएनबी घोटाला मामले पर ‘‘चुप’’ क्यों हैं?राहुल ने उत्तरी कर्नाटक के विजापुरा और और बागलकोट जिलों में पार्टी की रैलियों में मोदी से यह भी पूछा कि वह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की एक कंपनी के टर्नओवर में अचानक कथित बढ़ोतरी के संबंध में कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं.
उन्होंने कहा,‘‘ मोदी जी कर्नाटक आते हैं और भ्रष्टाचार के बारे में बोलते हैं. उन्होंने देश से उन्हें (मोदी) प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं कहा था बल्कि देश का चौकीदार बनाने के लिए कहा था.’’
राहुल ने कहा कि एक तरफ उनकी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री (बी एस येदियुरप्पा) और बीजेपी सरकार के चार अन्य पूर्व मंत्री जेल गये थे और मोदी इन लोगों के बीच बैठकर भ्रष्टाचार के बारे में बोलते हैं.कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘अमित शाह के बेटे की कंपनी के टर्नओवर में तीन महीनों में जबर्दस्त बढोतरी हो जाती है और देश का चौकीदार इसकी जांच नहीं कराता है और इस पर एक शब्द भी नहीं बोलता है.’’
राहुल कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. कर्नाटक में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
नोटबंदी पर मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,‘‘ मोदी जी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में देश को लाइन में (बैंकों में पंक्तियों) में खड़े होने के लिए कहा. आपने लाइन में एक भी अमीर व्यक्ति या सूट-बूट पहने हुए किसी व्यक्ति को नहीं देखा होगा.’’
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में सभी ‘‘चोरों’’ ने अपने काले धन को मोदी की मदद से सफेद में बदल लिया है.
उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला पर मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘ नीरव मोदी 22 हजार करोड़ रुपये की चोरी में शामिल हैं और वह देश से भाग जाते है लेकिन इस देश का चौकीदार एक शब्द भी इस पर नहीं बोलता है.’’
उन्होंने प्रधानमंत्री पर हर वर्ष देश में युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने के चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया.
कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 70 वर्षों के दौरान भारत ने जो प्रगति की है, उसका सबसे बड़ा कारण लोकतंत्र है.
ये भी पढ़ें:
PNB घोटाला: नीरव मोदी की नौ कारें और 86 करोड़ के म्यूचुअल फंड जब्त
नीरव ‘फ्रेंड’ तो चौकसी था ‘अंकल’, ये थे PNB कर्मचारियों के कोड वर्ड
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ljHx9mo3le8/story01.htm
No comments:
Post a Comment