Sunday, 25 February 2018

'फ़िट' श्रीदेवी की अचानक मौत क्यों?


READ MORE
 श्रीदेवी उम्र 54 साल और शरीर से उतनी ही फिट जैसे कोई 30 साल की हीरोइन. उनका वज़न भी संतुलित था. लेकिन अचानक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हो जाती है. देर रात जब उनकी मौत की ख़बर आई तो सिनेमा जगत से लेकर आम लोगों को भी इस बात का यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो सकती है. ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि आखिर श्रीदेवी को अचानक दिल का दौरा पड़ा कैसे. श्रदेवी दुबई में अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गईं थीं. हम आपको वो तस्वीर दिखाते हैं.

ये श्रीदेवी का आखिरी वीडियो है. इसमें वो शादी के दौरान डांस करती नज़र आ रही हैं. इस समय तक श्रीदेवी की सेहत एकदम सही थी, लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही उनको कार्डियक अरेस्ट हो गया.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ljHx9mo3le8/story01.htm

No comments:

Post a Comment