Friday, 2 February 2018

कर्नाटकः चुनाव से पहले बीजेपी करेगी गोरक्षा यज्ञ


READ MORE

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों को अभी करीब दो महीने हैं और बीजेपी का गोरक्षा दल शुक्रवार को ‘गोरक्षा अष्टयाम यज्ञ’ करने की तैयारी में है. गोरक्षा दल बैंगलुरू में गोयज्ञ का आयोजन करेगा ताकि लोगों में इस बात की जागरुकता फैलाई जा सके कि कैसे पशुओं की रक्षा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था समृद्ध होती है.
24 घंटे तक चलने वाला ये यज्ञ 2 फरवरी को दक्षिणी बैंगलुरू में किया जायेगा. खास बात है ये है कि इसमें बीजेपी के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा व बैंगलुरू दक्षिण से बीजेपी के सांसद अनंत कुमार भी शामिल होंगे.इसके कुछ सप्ताह पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रैली में बीफ का मुद्दा उठाया था जहां उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के हिंदू होने पर प्रश्न खड़े किए थे.


बीजेपी सेल द्वारा जारी किए गए एक प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि इस यज्ञ में सीता के जन्म स्थान जनकपुरी से आई एक मंडली द्वारा अखंड रामायण पाठ होगा और सीता स्वयंवर पर आधारित एक नृत्य का कार्यक्रम भी होगा.बीजेपी के सिद्धार्थ गोयनका ने बताया कि हम इस यज्ञ का आयोजन इसलिए कर रहे हैं ताकि लोगों में जागरुकता फैलाई जा सके कि किस तरह से गोरक्षा से हमारा वातावरण शुद्ध होता है. उन्होंने कहा कि अवैध बूचड़खानों की वजह से बैंगलुरू की झीलें प्रदूषित हो रही हैं.


हालांकि कांग्रेस न बीजेपी के उद्देश्य पर सवाल उठाये और कहा कि वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए यह एक और प्रयास है.
कांग्रेस राज्य अध्यक्ष जी परमेश्वर ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में यहीअंतर है. हम गरीबी, शिक्षा व रोज़गार की बात करते हैं पर बीजेपी इन सब मुद्दों पर बात नहीं करती है. यहां तक कि अपने परिवर्तन यात्रा के दौरान भी बीजेपी ने इन मुद्दों पर कुछ नहीं कहा. अब वो फिर से यज्ञ लेकर आ गये हैं और इसे राजनीतिक मंच की तरह प्रयोग करना चाहते हैं.


ये भी पढ़ेंः
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस का आरोप, बीजेपी और ओवैसी में हुई ‘सीक्रेट डील’!
BJP सरकार बनी तो RSS वर्करों के हत्यारों को पाताल से भी ढूंढ़ लेंगे: अमित शाह


Article source: https://hi.gadgets360.com/telecom/bharti-airtel-now-offers-unlimited-roaming-calls-100-sms-per-day-1gb-data-for-28-days-at-rs-149-149-news-1803206

No comments:

Post a Comment