READ MORE
कांग्रेस नेता शशि थरूर का कहना है कि हिंदू विचारधारा को ‘हाईजैक’ कर लिया गया है और उसे वापस लिया जाना चाहिए. उन्होंने इसका बहुत संकीर्ण सोच वाले राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरूपयोग किए जाने पर चिंता जताई.हिंदू धर्म पर अपनी समझ के बारे में थरूर ने एक पुस्तक ‘व्हाई आई एम ए हिंदू’ लिखी है. उन्होंने कहा कि उन्हें यह सुझाव देने वाले लोगों पर गर्व नहीं है, जो कहते हैं कि सिर्फ एक हिंदू और सिर्फ एक खास तरह का हिंदू ही एक असली भारतीय हो सकता है.
उन्होंने कहा कि उन्हें उन हिंदुओं पर गर्व है जो हिंदू साम्प्रदायिकता को सिरे से खारिज करते हैं, जो इस बात को लेकर सचेत हैं कि बहुसंख्यक की साम्प्रदायिकता विशेष रूप से खतरनाक है क्योंकि यह खुद को राष्ट्रवादी के तौर पर पेश कर सकती है.
थरूर ने जयपुर में कहा कि मैंने महसूस किया कि यह बहुत हद तक एक राजनीतिक एजेंडा का हिस्सा है और मुझे लगा कि किसी को भी इसके खिलाफ बोलने का रास्ता ढूंढना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि वह बहुत ही संकीर्ण सोच के राजनीतिक उद्देश्यों को लेकर हिंदू धर्म, आस्था, पहचान के दुरूपयोग को लेकर कुछ समय से चिंतित थे.उन्होंने अपील की है कि हिंदू विचारधारा को उन लोगों से वापस लिया जाए जिन्होंने इसे हाईजैक कर लिया है.
Article source: http://hindi.news18.com/news/himachal-pradesh/mandi/nadda-is-a-bad-boy-and-is-very-hasty-1012748.html
No comments:
Post a Comment