Sunday, 4 February 2018

मुंबई में अखिलेश यादव की रैली में हंगामा, कार्यकर्ता भिड़े


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपनी हुंकार भरने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के मुंबई पहुंचे. हालांकि अखिलेश यादव के देर से पहुंचने से नाराज सपा कार्यकार्ता आपस में ही भिड़ गए. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को धक्‍का देना शुरू कर दिया और जमकर हंगामा किया.जानकारी के अनुसार यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को शाम पांच बजे सोमैयाग्राउंड, सायना चूना भट्टी, मुंबई में ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ महारैली को भी संबोधित करना था. इसस पहले वह वाराणसी में सभा को संबोधित कर रहे थे. वाराणसी से निकलने में हुई देरी के कारण मुंबई के कार्यकर्ताओं में गुस्‍सा बढ़ गया और वह आपस में ही भिड़ गए. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ धक्‍का-मुक्‍की की और हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा शांत नहीं हुआ.


Article source: http://hindi.news18.com/news/himachal-pradesh/mandi/nadda-is-a-bad-boy-and-is-very-hasty-1012748.html

No comments:

Post a Comment