Sunday, 25 February 2018

जम्मू-कश्मीर: BSF ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश


READ MORE

जम्मू कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ ने अवैध रूप से सीमा के अंदर प्रवेश कर रहे घुसपैठियों की कोशिश को विफल कर दिया है. घुसपैठियों की संख्या 4 बताई गई है. पाकिस्तान की ओर से रामगढ़ सेक्टर से सटे इंटरनेशल बॉर्डर पर कुछ हलचल देखी गई थी. इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके घुसपैठियों को भगा दिया.पाकिस्तान ने नौशेरा क्षेत्र में किया सीज फायर का उल्लंघन
पाकिस्तान ने राजौरी और नौशेरा क्षेत्र में आज फिर सीज फायर का उल्लंघन किया है. बता दें एक महीने से लगातार सीमा पर सीज फायर उल्लंघन की खबरें आ रही हैं.




दोनों देशों के मध्य कई बार फ्लैग मीटिंग भी हुई लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.

No comments:

Post a Comment