Sunday, 25 February 2018

प्रेमिका का गला काटकर बिजली के तारों पर लटका प्रेमी, दोनों की मौत


READ MORE

राजस्थान में बांसवाड़ा के लोहारिया थाने के देलवाड़ा में गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने पहले की प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी और उसके बाद बिलजी तारों से चिपकर आत्महत्या कर ली. दोनों के बीच लंबे सयम से प्रेम प्रसंग चल था. बताया जा रही है कि युवती पहले से शादीशुदा थी और पति से मनमुटाव के चलते वह पीहर में रह रही थी. दोनों शनिवार रात से लापता थे.लोहारिया थानाप्रभारी चैलसिंह ने बताया कि पुलिस के अनुसार अनिता (25 वर्ष)  और हितेश वडेरा (23 वर्ष) के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे. लेकिन, इनके परिजन इन दोनों की शादी नहीं होने दे रहे थे. अनिता बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी. वहीं हितेश भी ग्रेजुएट था.


रविवार सुबह खेत में जा रही एक किशोरी ने अनिता व हितेश का शव पड़ा देखा. इसके बाद उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी.


ग्रामीणों ने बताया कि अनिता की करीब चार वर्ष पहले शादी हुई थी. करीब दो वर्षों से पति के साथ हुए मनमुटाव के उसकी शादी टूट गई थी और वो पीहर में रहने लगी थी.मामले में दोनों मृतकों के परिजनों की ओर से इस संबंध में थाने में रिपोर्ट नहीं दी गई. शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा.


(आशुतोष की रिपोर्ट)


 

No comments:

Post a Comment