Sunday, 4 February 2018

चाहता तो भागकर गर्लफ्रेंड से शादी कर लेता अंकित, सामने आया हत्या के पहले का CCTV फुटेज


READ MORE

दिल्ली के ख्याला इलाके में बीते गुरुवार को 23 साल के फोटोग्राफर अंकित सक्सेना की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था.लड़की के परिवार को दोनों के रिश्ते से ऐतराज था. इसलिए उन्होंने अंकित को प्यार करने की ‘सज़ा’ दी. लड़की के पिता, चाचा और मामा ने मिलकर चाकू से उसका गला रेत दिया. इस बीच हत्या के ठीक पहले अंकित सक्सेना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.


एएनआई की ओर से शेयर किए गए इस सीसीटीवी फुटेज में अंकित सक्सेना ब्लैक लेदर जैकेट में दिख रहा है. वो सड़क पर इधर-उधर चहलकदमी करते हुए फोन पर किसी से बात कर रहा है. हालांकि, इस दौरान वह किससे बात कर रहा था, यह साफ नहीं हो पाया है.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकित ने कुछ दिनों पहले अपनी गर्लफ्रेंड से चुपचाप शादी करने का फैसला किया था. गुरुवार को उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मेट्रो स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया था.




दोनों उसी दिन शादी करने वाले थे. लेकिन, लड़की के परिवार को इसकी भनक लग चुकी थी. इससे पहले कि अंकित अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर पाता, लड़की के परिवार वालों ने चाकू घोंपकर अंकित को मार डाला.


बाल कल्याण समिति में रह रही सलीमा
इधर, लड़की को उसके परिजनों ने घर में रखने से मना कर दिया है. माता-पिता पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. रिश्तेदार अपनाने को तैयार नहीं हैं. लड़की खुद भी अपने परिवार या रिश्तेदारों के साथ नहीं रहना चाहती. इसलिए पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति भेजा है.


लड़की ने अपने परिवार के खिलाफ दिया बयान
लड़की ने अपने परिवार के खिलाफ बयान भी दिया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. बॉयफ्रेंड अंकित सक्सेना की हत्या के बारे में बताते हुए लड़की ने कहा, “मैं अपने घर से अंकित से मिलने जा रही थी. मुझे पता चला कि उसका गला काट दिया गया. इसमें मेरे घरवाले जुड़े हैं. मामा और पापा ने ये सब किया है.”


लड़की ने बताया, “अंकित और मैं शादी करने वाले थे. मैं घटना के वक्त वहां नहीं थी, लेकिन सब बता रहे कि उस वक्त मेरे घरवाले वहां मौजूद थे. मुझे मुझे मेरे घरवालों से डर है.”


एक ही मोहल्ले में रहते थे अंकित और उसकी गर्लफ्रेंड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकित और उसकी गर्लफ्रेंड एक ही मोहल्ले में तीन-चार मकान छोड़कर रहते थे. इसलिए काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे. अंकित के घर के पास ही उसका फोटो स्टूडियो था. अंकित ने कई बार लड़की के पिता से उसका हाथ मांगने की कोशिश की थी. लेकिन, हर बार लड़की के घरवाले उसे रास्ते से हट जाने की धमकी देते थे.


ये भी पढ़ें:  अंकित के पिता बोले- किसी धर्म से नफरत नहीं, माहौल बिगाड़ने वाली राजनीति न करें


अंकित हत्‍याकांड : DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस, सुरक्षा की ली जानकारी


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KYqSV1HaGfk/story01.htm

No comments:

Post a Comment