READ MORE
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने अब कोर्ट को बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास से बरामद की गई सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई थी.इस मामले में गिरफ्तार आप विधायक प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला खान की जमानत याचिका पर तीस हजारी सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली के एडिशनल डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा है कि सीएम आवास से उन्हें जो सीसीटीवी फुटेज मिली है, उसमें छेड़छाड़ की गई थी और अब इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी.
CCTV में दर्ज टाइमिंग गलत
एडनिशनल डीसीपी हरिंदर सिंह ने कोर्ट में कहा कि मुख्य सचिव और आप विधायकों के बीच यह बैठक कैंप ऑफिस में नहीं बल्कि देर रात को सीएम आवास पर की गई और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की टाइमिंग भी घटना के वक्त से अलग है.वहीं कोर्ट में मुख्य सचिव के वकील राजीव मोहने ने कहा कि अंशु प्रकाश ने एलजी अनिल बैजल और पुलिस कमिश्नर को कॉल किया था, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराई. इसे लेकर हरिंदर सिंह ने कोर्ट को बताया कि उनके पास 10:30 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी और उन्होंने तत्काल एसीपी और एसएचओ सिविल लाइन को मार्क किया था.
पहले भी करते रहे हैं मारपीट
आप विधायक प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला खान की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए सिंह ने कोर्ट को बताया, ‘ये (आप विधायक) इससे पहले एक सब इंस्पेक्टर को भी पीट चुके हैं. इन्होंने एक बार जेई के साथ भी हाथा-पाई की थी और अब राज्य के सबसे बड़े अधिकारी को पीट दिया.’
बता दें कि दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें सीएम केजरीवाल के आवास पर मीटिंग के लिए बुलाया गया था. इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उन पर सरकारी विज्ञापन रिलीज करने का दबाव बनाया. इनकार करने पर उनके साथ बदसलूकी की गई. उनके साथ मारपीट की गई. इसके बाद ओखला विधायक अमानतुल्ला खान, देवली से विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया था. कोर्ट ने फिलहाल इन दोनों विधायक को न्यायिक हिरासत में रखा है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/40-of-adolescent-girls-not-attending-school-says-study-1259008.html
No comments:
Post a Comment