Sunday, 25 February 2018

लापता युवक का शव मिलने के बाद आक्रोशित हुए लोग, थाने पर किया पथराव


READ MORE

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने जवाहर नगर थाने पर पथराव कर दिया. इस पथराव में कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की जानकारी मिली है. एक पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुबह करीब दस बजे युवक के शव के साथ थाने पहुंचे लोगों ने थाने के अंदर भी तोड़फोड़ कर दी. घटना के वक्त थाने पर काफी कम संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे. मौके पर पहुंची आरएसी व एसटीफ ने लाठीचार्ज कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा.जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व आकाश नाम के एक युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. इस मामले में पुलिस ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई. रविवार सुबह इस लापता युवक का शव पुरानी शुगर मिल के पास मिला. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने आकाश को ढूंढने में ढिलाई बरतने के आरोप लगाए.


इसके बाद ये लोग शव को लेकर थाने पहुंच गए. यहां पुलिसकर्मियों से उलझने के बाद इन्होंने थाने के भीतर तोड़फोड कर दी. इनका गुस्सा इसी से शांत नहीं हुआ. इन्होंने थाने पर जमकर पथराव भी किया. इस दौरान पथराव कर रहे एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


घटना के बाद थाने पर अतिरिक्त जाप्ता बुलाया गया. मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने पूरी घटना की जानकारी ली.(राकेश मितवा की रिपोर्ट)


 


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/40-of-adolescent-girls-not-attending-school-says-study-1259008.html

No comments:

Post a Comment