Monday, 5 February 2018

LIVE: राज्यसभा में अमित शाह की पहली स्पीच, कहा- 'बेरोजगारी से अच्छा है कि युवा पकौड़ा बेच ले'


READ MORE

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में पहला भाषण दे रहे हैं. इस दौरान अमित शाह ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई. अमित शाह ने कहा कि हमें विरासत में गढ्ढे मिले थे, सरकार का बहुत सारा समय गढ्ढा भरने में ही गया है.अमित शाह ने इस दौरान बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से अच्छा है कि कोई युवा पकौड़ा बेच रहा है, पकौड़ा बेचना शर्म की बात नहीं है इसकी भिखारी के साथ तुलना ना करें.


बीजेपी चीफ ने कहा कि 2013 में देश की जो स्थिति थी, उसे याद करने की जरूरत है. देश में विकास की गति काफी गिरी हुई थी. उन्होंने कहा कि महिलाएं देश में सुरक्षित नहीं थीं. सीमा की रक्षा करने वाले जवान सरकार के अनिर्णय के कारण कुछ कर नहीं पा रहे थे.


अपडेट्स के लिए बने रहें…


 


Article source: http://hindi.news18.com/news/politics/akhilesh-yadav-group-all-relevant-documents-submitted-to-the-election-commission-932281.html

No comments:

Post a Comment