Sunday, 4 February 2018

LoC पर जबरदस्‍त गोलीबारी-बमबारी, सेना के चार जवान शहीद और दो घायल


READ MORE

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर की गयी ताबड़तोड़ गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं. सैन्य अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के पुंछ और राजौरी जिले में पाक की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया और जबरदस्त गोलीबारी की गयी. सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाक सैनिकों ने राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से लगने वाली भीमभेर गली सेक्टर में जबरदस्त गोलीबारी और बमबारी की.पाक की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए. सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया है जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. इससे पहले आज पुंछ जिले में पाक की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में 15 वर्ष की एक किशोरी और एक जवान घायल हो गए. पाक सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगते अग्रिम चौकियों और गांव को निशाना बनाया था.


इस साल अब तक पाकिस्तान की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में नौ सुरक्षा बलों सहित कम से कम 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 अन्य घायल हो गए हैं.


इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुंछ एवं राजौरी जिले में पाकिस्तान की तरफ से किये गए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया. गोलीबारी में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाये जाने की घटना में एक जवान और दो नाबालिग घायल हो गए. पाक सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के साथ लगते गांव में और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था और ताबड़तोड़ गोली बारी की.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलीबारी में तीनो घायल हुए हैं. यह गोलीबारी रविवार सुबह शुरू हुई और रूक-रूक कर जारी रही. अधिकारी ने बताया कि पास के राजौरी जिले में एक अन्य संघर्ष विराम उल्लंघन में पाकिस्तानी सैनिकों ने छह मोर्टार दागे जो मंजाकोट सेक्टर के पंजग्रेन और तरकुंडी गांव में रविवार दोपहर बाद लगभग तीन बज कर 40 मिनट पर फट गया.


ये भी पढ़ें
कश्‍मीर: बर्फीले तूफान में दबी आर्मी पोस्‍ट, तीन जवान शहीद
BSF के जवाबी हमले में पाक को तगड़ा झटका, 4 रेंजर्स सहित 10 की मौत


Article source: http://hindi.news18.com/news/jharkhand/ranchi/cnt-spt-act-amendment-957428.html

No comments:

Post a Comment