READ MORE
दफ़्तर में काम करते वक़्त अक्सर सहकर्मी एक-दूसरे से चीज़ें साझा करते हैं. जैसे आपने भी कभी अपने सहयोगी से पेन तो उधार लिया ही होगा, लेकिन कभी-कभी उस पेन को लौटाना भी भूल जाते हैं. सोचिए, अगर आपका सहकर्मी आपके पेन न लौटाने की शिकायत बॉस से कर दे, तो? शिकायत भी कोई मुँहज़ुबानी नहीं बल्कि पूरी एप्लीकेशन मुहर के साथ लिखकर बॉस को भेज दी जाए तो?
वायरल मेसेज का दावा है कि मुरादाबाद के बिजली विभाग में एक कर्मचारी के साथ यही हुआ है. उन्होंने अपने सीनियर से पेन नहीं, बस 1 रुपये की माचिस की डिब्बी उधार ली थी और फिर कभी लौटाई ही नहीं.नतीजा- सीनियर ने बॉस को लिख दिया ये शिकायती पत्र. सोशल मीडिया में ये शिकायती पत्र वायरल हो रहा है.देखें वीडियो
Article source: http://hindi.news18.com/news/jharkhand/ranchi/cnt-spt-act-amendment-957428.html
No comments:
Post a Comment