Saturday, 3 February 2018

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मिलाया NDPP से हाथ


READ MORE

बीजेपी ने नगालैंड में इस माह के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अगुवाई वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी (एनडीपीपी) से हाथ मिलाने का निर्णय किया है. बीजेपी ने 15 साल के पुराने सहयोगी नगा पीपुल्स फ्रंट ( एनपीएफ) का साथ छोड़ दिया है.पार्टी के राज्य मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक के जेम्स वीजो ने शनिवार को बताया कि इस आशय का निर्णय शुक्रवार को नयी दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और रियो के बीच हुई बैठक में लिया गया. इस बैठक में बीजेपी के नगालैंड इकाई के अध्यक्ष वी होउंग भी मौजूद थे.


उन्होंने कहा कि एनडीपीपी राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं बीजेपी शेष 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.


सूत्रों ने बताया कि पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता किसी के भी साथ चुनाव पूर्ण गठबंधन के खिलाफ हैं. गौरतलब है कि अभी तक बीजेपी चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली इकलौती पार्टी है.ये भी पढ़ें-
नगालैंड: पा‍र्टियों ने किया विधानसभा चुनावों का बहिष्‍कार, रखी ये मांग
नगालैंड चुनाव को लेकर नीतीश ने दिल्ली में की बैठक, गठबंधन पर फैसला नहीं


 


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/beef-politics-bhartiya-janta-party-v-murlidharan-kerala-bjp-418926.html

No comments:

Post a Comment