READ MORE
तमिलनाडू के कोयंबटूर स्थित भारतियर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. वीसी प्रो. डॉ. ए गणपति को डायरेक्टरेट ऑफ विजिलेंस और एंटी करप्शन टीम ने 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. ए गणपति यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नालॉजी डिपार्टमेंट के पूर्व प्रमुख भी रहे हैं. इस मामले में वीसी से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही टीमें वीसी को कोर्ट में पेश करेंगी.
बता दें कि भारतियर यूनिवर्सिटी की स्थापना फरवरी 1982 में भारतियर यूनिवर्सिटी एक्ट 1981 के तहत, तमिलनाडु सरकार द्वारा की गई थी. इस कॉलेज को मई 1985 में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन(UGC) से मान्यता मिली. इस यूनिवर्सिटी का नाम भारतियर यूनिवर्सिटी महान कवि ‘सुब्रमनियम भारती’ के नाम पर पड़ा था जिनका उद्देश्य ‘एजुकेशन टू एलिवेट’ था.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/dangal-why-did-aamir-khan-think-that-mallika-sherawat-is-not-fit-for-a-mothers-role-412614.html
No comments:
Post a Comment