Sunday, 25 February 2018

राहुल गांधी का PM पर हमला- 'चौकीदार' PNB घोटाले पर चुप क्‍यों है


READ MORE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को देश का ‘‘चौकीदार’’ बताने वाले नरेन्द्र मोदी पीएनबी घोटाला मामले पर ‘‘चुप’’ क्यों हैं. राहुल ने यहां पार्टी की रैली में मोदी से यह भी पूछा कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की एक कंपनी के टर्नओवर में अचानक कथित बढोतरी के संबंध में कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे है.राहुल ने कहा कि एक तरफ उनकी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री (बी एस येदियुरप्पा) और भाजपा सरकार के चार अन्य पूर्व मंत्री जेल गये थे और मोदी इन लोगों के बीच बैठकर भ्रष्टाचार के बारे में बोलते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया,‘‘अमित शाह के पुत्र की कंपनी के टर्नओवर में तीन महीनों में जबर्दस्त बढोतरी हो जाती है और देश का चौकीदार इसकी जांच नहीं कराता है और इस पर एक शब्द भी नहीं बोलता है.’’


राहुल कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. कर्नाटक में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में सभी ‘‘चोरों’’ ने अपने काले धन को मोदी की मदद से सफेद में बदल लिया है.


पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल ने मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाये. कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ नीरव मोदी 22 हजार करोड़ रुपये की चोरी में शामिल हैं और वह देश से भाग जाते है लेकिन इस देश का चौकीदार एक शब्द भी इस पर नहीं बोलता है.’’देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी में 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को वित्तीय अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी और कहा था कि जनता के पैसों की लूट को सहन नहीं किया जायेगा.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ljHx9mo3le8/story01.htm

No comments:

Post a Comment