READ MORE
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हुए 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआई और ईडी की जांच जारी है. सोमवार को सीबीआई ने 5 बैंकों के मुख्य सतर्कता अधिकारियों (CVO) से पीएनबी के ‘नोस्ट्रो खातों’ में वित्तीय लेन-देन का ब्योरा मांगा है.पीएनबी की ओर से हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी को जारी किए गए 293 फर्जी लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) के आधार पर ‘नोस्ट्रो खातों’ में हुए वित्तीय लेनदेन की डिटेल देने को कहा गया है.
क्या होता है ‘नोस्ट्रो खाता?
बता दें कि ‘नोस्ट्रो खाता’ उसे कहते हैं, जिसे कोई बैंक किसी अन्य विदेशी बैंक में विदेशी मुद्रा में रखता है, ताकि उसके ग्राहक विदेश व्यापार कर सकें. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने जांच की शुरुआत के वक्त कानूनी फर्म ‘सिरिल अमरचंद मंगलदास’ से नीरव मोदी से जुड़े दस्तावेज इकट्ठे किए हैं.अधिकारियों ने बताया कि इन डिपार्टमेंट को संभाल रहे अधिकारियों को बैंक के ‘नोस्ट्रो खातों’ में हो रहे लेनदेन की सूचना रोजाना मिलती है. सीबीआई ने कैनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और एक्सिस बैंक को लेटर लिखकर एलओयू के आधार पर पीएनबी के “नोस्ट्रो खातों” में वित्तीय लेनदेन का ब्योरा मांगा है.
कानूनी फर्म से भी मंगवाए गए दस्तावेज
उन्होंने बताया कि नीरव मोदी के खिलाफ प्राइमरी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तलाशी के दौरान सीबीआई को लगा कि कुछ फाइलें कानूनी फर्म के पास हो सकती हैं. इसके बाद इस महीने की शुरुआत में एक टीम फर्म के दफ्तर गई और उन दस्तावेजों को जब्त किया.
बैंकों की विदेशी शाखाओं से जारी हुए थे एलओयू
इन बैंकों की एंटवर्प, फ्रैंकफर्ट, मॉरिशस, हांगकांग और बहरीन स्थित विदेशी शाखाओं ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को जारी की गई गारंटियों (एलओयू) के आधार पर पीएनबी के ‘‘नोस्ट्रो खातों’’ में 11,400 करोड़ रुपये डाले थे. एजेंसी ने अब न्यायिक अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर सभी लेनदेन का ब्योरा मांगा है, ताकि पता चल सके कि 11,400 करोड़ रुपये कहां से आए और कहां गए.
क्या कहते हैं सीबीआई के प्रवक्ता?
सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा, ‘‘सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा ने इन जांच के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं कि बैंक धोखाधड़ी के मामलों की जांच समयबद्ध रूप से पूरी हो. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन घोटालों में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाए.”
ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: नीरव मोदी जैसे भगोड़ों से पैसा वसूलने के लिए सरकार बना रही सख्त कानून
नीरव मोदी फ्रॉड: PNB के 3 जनरल मैनेजर से CBI ने की पूछताछ
Article source: http://hindi.news18.com/news/khel/former-pakistani-pacer-shoaib-akhtar-becomes-proud-father-526042.html
No comments:
Post a Comment