Sunday, 25 February 2018

सरकारी परीक्षा के सवाल में PoK को 'आजाद कश्मीर' बताने पर मचा बवाल


READ MORE

जम्मू-कश्मीर में एक परीक्षा के दौरान पूछे गए सवाल पर विवाद खड़ा हो गया है. जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (SSRB) की परीक्षा के तहत एक सवाल में पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को आजाद कश्मीर बताया गया है.दरअसल ‘आज़ाद कश्मीर’ शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तान करता है. वो कश्मीर में अपने कब्जे वाले हिस्से को ‘आज़ाद कश्मीर’ का नाम देता है. भारत में इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. ऐसे में परीक्षा के सवाल में इस शब्द के इस्तेमाल से हर कोई हैरान है.


परीक्षा के प्रश्न पत्र में 86वें नंबर के सवाल में लिखा है.
उत्तर पूर्व में जम्मू-कश्मीर चीन के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से जुड़ा है और इसे लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित आजाद कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान के इलाकों से अलग करती है.


 


छात्रों ने ‘आजाद कश्मीर’ शब्द के इस्तेमाल पर सवाल उठाए और परीक्षा रद्द करने की मांग की . बाद में बोर्ड के चेयरमैन ने सफाई दी और कहा कि ऐसा करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी. SSRB के चेयरमैन सिमरनदीप सिंह ने कहा ” बोर्ड से कोई भी इस प्रश्न को पहले से नहीं देख पाता क्योंकि बोर्ड के सदस्यों को प्रश्न पत्र तैयार करने वाले लोगों से संपर्क में नहीं रखा जाता है. हम ऐसा करने वालों पर पर कार्रवाई करेंगे”.

No comments:

Post a Comment