Sunday, 25 February 2018

क्यों श्रीदेवी की बहन से ऐसी ठनी कि बोलचाल भी हो गई बंद!


READ MORE

एक जमाना था जबकि जानी-मानी बॉलीवुड स्टार श्रीदेवी और उनकी बहन श्रीलता के संबंधों को लेकर मिसाल दी जाती थी कि बहनें हों तो ऐसी हों..लेकिन बाद में इन्हीं बहनों के रिश्ते इतने कटु हो गए कि न केवल उनमें सालों तक बोलचाल बंद रही बल्कि कई सालों तक मुकदमा चलता रहा.श्रीदेवी के बहन, भाई और पेरेंट्स का उनके फिल्मी सफर में तब तक सक्रिय दखल था, जब तक उनकी शादी नहीं हो गई थी. उनकी बहन श्रीलता तो लंबे समय तक उनका कामकाज देखती थी.


श्रीदेवी जब दक्षिण भारत में सुपरस्टार बनीं और फिर बॉलीवुड में चमकीं तो उनकी सफलता में बहन का बहुत बड़ा रोल माना गया. श्रीलता ने कई सालों तक श्रीदेवी के सेक्रेटरी की भूमिका निभाई. उन्हें कौन सी फिल्म करनी चाहिए और कौन सी नहीं. किससे मिलना चाहिए और किससे नहीं, ये वही देखती थीं. वही निर्माता-निर्देशकों को डेट देने का काम करती थीं.


साये की तरह रहती थीं साथ श्रीदेवी जब बॉलीवुड में आईं तो शुरुआती बरसों में श्रीलता उनके साथ रहती थीं. उनके प्रोफेशनल राइज में श्रीलता की भूमिका को नजरंदाज किया ही नहीं जा सकता. श्रीदेवी हर शूटिंग लोकेशंस, सेट्स और यहां तक की फिल्मी पार्टियों में बहन के साथ ही दिखती थीं. जब श्रीलता ने तमिलनाडु के राजनीतिज्ञ संजय रामास्वामी से शादी की, तो श्रीदेवी परेशान हो गईं कि उनका काम अब कैसे होगा.


sridevi, sridevi family, sridevi death


श्रीदेवी अपनी मां राजेश्वरी और बहन श्रीलता के साथ

दो दशक तक चली कानूनी लड़ाई 
बहन से श्रीदेवी की जबरदस्त कानूनी लड़ाई चली. संपत्ति विवाद को लेकर मामला मद्रास हाईकोर्ट में करीब दो दशकों तक चलता रहा. लड़ाई ने इतना गंभीर रूप ले लिया था कि उनमें आपस में बोलचाल तक बंद हो गई.


विवाद चेन्नई और मुंबई के कई संपत्तियों को लेकर तो था ही, साथ ही एक मोटे वित्तीय हर्जाने को लेकर भी था, जो उनकी मां के निधन पर अमेरिका के एक अस्पताल से मिला था. दरअसल श्रीदेवी की मां राजेश्वरी अयप्पन को अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. श्रीदेवी के परिवार ने अस्पताल पर मेडिकल लापरवाही का आरोप लगाया. मामला अमेरिकी अदालत में गया. बाद में अस्पताल को हर्जाने के रूप में 7.2 करोड़ रुपए देने पड़े.


sridevi, sridevi family, sridevi death


श्रीदेवी अपनी मां के साथ

रकम के बंटवारे पर था विवाद 
इस रकम पर परिवार में विवाद हो गया कि ये कैसे बंटेगी. श्रीलता ने पूरे परिवार को अदालत में घसीट लिया. मद्रास हाई कोर्ट के फैसले में दो करोड़ रुपए श्रीलता के हिस्से में आए. दोनों बहनों में अन्य संपत्तियों को लेकर भी विवाद था. बाद में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने मध्यस्थता करके पूरे विवाद को खत्म कराया. बहनों में संबंध ठीक हो गए. बाद में जब 2013 में श्रीदेवी को पद्मश्री अवार्ड मिला तो श्रीलता और उनके पति संजय रामास्वामी ने चेन्नई में एक जोरदार पार्टी भी दी.


 

No comments:

Post a Comment