READ MORE
दिल्ली के कालकाजी इलाके में तीन छात्राओं के गायब होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. दोपहर करीब ढाई बजे के करीब तीनों छात्राओं को घर से जाते हुए देखा गया था लेकिन इसके बाद से तीनों को कुछ पता नहीं चला. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है.जानकारी के अनुसार दिल्ली के कालकाजी इलाके में तीन छात्राएं स्कूल से घर आईं और दोपहर करीब ढाई बजे घर से निकल गईं. कुछ देर बाद जब छात्राओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो अभिभावकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. तीनों छात्राओं की उम्र 13-14 साल बताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि तीनों छात्राएं स्कूल से घर आईं और फिर कपड़े बदलकर निकलती हुई दिखाई दीं. पुलिस तीना छात्रों की तलाश में जुट गई है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/sanjay-dutt-and-madhuri-dixit-love-story-415386.html
No comments:
Post a Comment