READ MORE
2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी स्थिति मज़बूत करने के लिए बीजेपी पूर्वी भारत की ओर अपना ध्यान लगाएगी. आगामी चुनावों पर टिप्पणी करते हुए अरुण जेटली ने कहा कि बीजेपी उड़ीसा और बंगाल में बेहतर प्रदर्शन करेगी.2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उत्तर, पश्चिम व मध्य भारत से 300 में से 250 से अधिक सीटें मिली थीं. लेकिन पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर में स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर नहीं रही थी. हालांकि, 1984 के बाद पहली बार किसी पार्टी को इतनी सीटें मिलीं थी कि वो अकेले सरकार बना सके.
लेकिन हाल ही में राजस्थान और गुजरात के नतीजों को देखते हुए बीजेपी सतर्क हो गई है कि कहीं ये आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों का संकेत तो नहीं दे रहे. बंगाल और उड़ीसा को मिलाकर कुल 63 लोकसभा सीटें हैं. इसलिए बीजेपी यहां अपनी सीटें बढ़ाने की कोशिश में है. इन दोनों राज्यों में बीजेपी मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप मे उभरी है. इन दोनों राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों की सरकार है.
बीजेपी पूर्वोत्तर में भी अपना आधार मज़बूत करने में लगी हुई है. पूर्वोत्तर में 25 लोकसभा सीटें हैं.वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि पूर्वात्तर में बीजेपी का आधार बढ़ रहा है. मोदी जी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ज़रूर जीतेगी.
बीजेपी व इसके सहयोगी दलों को मिलाकर इस समय इस क्षेत्र से 14 सांसद हैं. सातों पूर्वोत्तर राज्यों में तैयारियां असम के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विस्व सर्मा की अगुवाई में की जा रही हैं.
ये भी पढेंः
अखिलेश ने किया ट्वीट, कहा- जहां कभी थी दहशत की हुंकार…, वहां आज है खुशियों की गुंजार
राजनाथ का दावा, त्रिपुरा में भी खिलेगा कमल
Article source: http://hindi.news18.com/news/politics/akhilesh-yadav-group-all-relevant-documents-submitted-to-the-election-commission-932281.html
No comments:
Post a Comment