Monday, 5 February 2018

सिद्धारमैया का PM के खिलाफ पलटवार, कहा- 'मोदी मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत दें'


READ MORE

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के. सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार को लेकर उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. प्रधानमंत्री ने कहा था कि कर्नाटक में ’10 पर्सेंट’ कमीशन वाली सरकार है.सिद्धारमैया ने मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया. उन्हें आरोपों को लेकर सबूत देने चाहिए. उनके सारे आरोप बेबुनियाद है और उनका भाषण झूठ से भरा हुआ था.”


सिद्धारमैया ने कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा पर भी हमला किया. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार की बात की, जब उनके साथ मंच पर येदियुरप्पा खड़े थे. जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने लोकआयुक्त की नियुक्ति नहीं की. प्रधानमंत्री होने के बावजूद उन्होंने येदियुरप्पा का साथ दिया इससे और ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है.”


मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सरकार की उपलब्धियों की भी बात की. उन्होंने कहा, “जब हम सत्ता में आए, उस वक्त इनवेस्टमेंट में हमारा 11वां नंबर था. लेकिन पिछले दो साल से हम लोग दूसरे नंबर पर हैं.”मोदी ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा था, “मुझे बताया गया है कि कर्नाटक सरकार की पहचान 10% वाली सरकार की बनती जा रही है क्योंकि यहां पर कोई काम 10 फीसदी कमीशन दिए बिना नहीं होता.”


रैली में मोदी ने जमकर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था, “कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने यहां सिर्फ बिज़नेस किया है. लोगों ने देखा है कि पिछले चार साल के दौरान कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए सरकार चलाए हैं.”


Article source: http://hindi.news18.com/news/politics/akhilesh-yadav-group-all-relevant-documents-submitted-to-the-election-commission-932281.html

No comments:

Post a Comment