Thursday, 1 February 2018

26/11 हमला: रिश्तेदार ने पहचानी अबु जुंदाल की आवाज


READ MORE

26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के कथित सदस्य सैयद जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबु जुंदाल के एक रिश्तेदार ने रिकॉर्ड हुई बातचीत में उसकी आवाज की पहचान की. इस रिकॉर्ड में आतंकवादियों और उनके एक आका के बीच की बात रिकॉर्ड हुई.अभियोजन पक्ष के गवाह मोहम्मद रफे अंसारी ने आवाज की पहचान उस वक्त की जब एक पाकिस्तानी आतंकवादी और उसके आका के बीच की बातचीत उसे सुनाई गई. इस आवाज को सुरक्षा एजेंसियों ने टेप किया था.


अंसारी ने कहा कि आका की आवाज जुंदाल की ही आवाज थी. उसे अदालत को बताया कि उसके नाना और जुंदाल के नाना रिश्ते में भाई थे. अंसारी से शुक्रवार को भी अदालत में सवाल किए जाएंगे.


महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला जुंदाल जून 2012 में सऊदी अरब से भारत वापस भेजा गया था. पुलिस उसे मुंबई हमलों का एक अहम साजिशकर्ता मानती है.बता दें 26/11 को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आतंकी हमले से दहल उठी थी. दो दिनों तक मुट्ठी भर आतंकवादियों ने मुंबई को बंधक बनाए रखा था. 10 फिदायीन आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई आए और निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया था.


इस हमले में करीब 166 लोग मारे गए थे और करीब 300 घायल हुए थे. आतंकियों और एनएसजी कमांडो के बीच चली लंबी मुठभेड़ के बाद 9 आतंकियों को मार गिराया था. जबकि एक आतंकी को जिंदा पकड़ा गया था जिसका नाम अजमल कसाब था.


No comments:

Post a Comment