READ MORE
दिल्ली में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का दो दिन का बंद शनिवार को समाप्त हो गया. बाजार रविवार को खुलेंगे. दो दिन के इस बंद से 3,500 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आह्वान पर दो और तीन फरवरी को यह बंद रखा गया जिसके तहत थोक व खुदरा बाजारों में कारोबारी गतिविधियां ठप रही.कैट का कहना है कि 48 घंटे के इस दिल्ली व्यापार बंद में लगभग 3,500 करोड़ रुपये का कारोबारी नुकसान हुआ वहीं सरकार को लगभग 300 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई. कैट ने शनिवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी को 12 सूत्री ज्ञापन भेजा और मांग की कि इन पर विचार करते हुए अमल में लाया जाए.
संगठन के अनुसार देश भर के 100 से अधिक व्यापारी नेताओं ने शनिवार को दिल्ली के व्यापारियों के साथ लाल किले से टाउन हॉल चांदनी चौक तक विरोध मार्च निकाला. टाउन हॉल पर ही धरना दिया गया.
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के अनुसार यह दिल्ली व्यापार बंद पूरी तरह सफल रहा.ये भी पढ़ें-
सीलिंग के विरोध में दिल्ली ठप, 252 बाज़ार और 7 लाख दुकानें बंद
VIDEO: दिल्ली में सीलिंग के ख़िलाफ़ व्यापारियों का आज बंद
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/RIYpdQywDnw/story01.htm
No comments:
Post a Comment