Saturday, 3 February 2018

जब अमेरिकी वायुसेना प्रमुख ने 'तेजस' से भरी उड़ान


READ MORE

अमेरिकी वायु सेना प्रमुख जनरल डेविड एल गोल्डफिन गुरुवार से भारत की यात्रा पर आए हैं. शनिवार को गोल्डफिन ने जोधपुर एयरबेस से भारत में बने लड़ाकू विमान ‘तेजस’ से उड़ान भरी.बता दें कि इसके पहले नवंबर 2017 में सिंगापुर के रक्षा मंत्री क्लाइकोंडा एयरबेस पर ‘तेजस’ से उड़ान भर चुके हैं. लेकिन, गोल्डफिन पहले ऐसे विदेशी वायुसेना प्रमुख हैं, जिन्होंने ‘तेजस’ से उड़ान भरी हो.


अमेरिकी वायुसेना प्रमुख गोल्डफिन ने सोशल मीडिया पर अपनी भारत यात्रा का जिक्र किया था. उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा- ‘दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं. मैं इसको और मजबूत बनाने की कोशिश करूंगा.’



तेजस में उड़ान भरने की तैयारी करते अमेरिकी वायुसेना प्रमुख.




गोल्डफिन ने भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान का जिक्र भी किया था. उन्होंने लिखा था, “भारत दुनिया के दूसरे सबसे बड़े विमान का संचालन करता है. इससे उसके इलाके में सैन्य गतिविधियों को जरूरत के मदद मिली है.”



अमेरिकी वायुसेना प्रमुख गोल्डफिन.

ये है तेजस की खासियत
तेजस भारत द्वारा विकसित किया गया जेट लड़ाकू विमान है. इसे हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बनाया है. एक जुलाई 2016 में इसे वायुसेना में शामिल किया गया. तेजस की लंबाई 13.2 मीटर और वजन 5680 किलोग्राम है. यह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है. तेजस लेजर गाइडेड बम से हमला करने में भी सक्षम है.


ये भी पढ़ें:  दिल्ली में NO VIP कल्चर का नजारा, PM मोदी के काफिले के लिए नहीं रोकी गई ट्रैफिक


अमेरिका विकसित करेगा अब छोटे परमाणु बम


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/dangal-why-did-aamir-khan-think-that-mallika-sherawat-is-not-fit-for-a-mothers-role-412614.html

No comments:

Post a Comment