Saturday, 3 February 2018

J&K: पुलवामा में CRPF बंकर पर ग्रेनेड हमला, दो जवान सहित तीन घायल


READ MORE

दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा जिले में संदिग्ध आतंकियों ने सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया है. त्राल के बाटगुंड गांव में हुए इस हमले में पैरामिलिट्री फोर्स के दो जवान और एक नागरिक घायल हो गए.बताया जा रहा है कि संदिग्‍ध आतंकियों ने सीआरपीएफ के मोबाइल बंकर के पास ग्रेनेड फैंका था, जिससे हुए ब्‍लास्‍ट में दो जवानों और एक आम नागरिक को चोटें आई हैं. सभी को स्थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.


सेना ने कहा कि इस घटना के बारे में पूरी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है. अभी किसी जवान या नागरिक के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है. हालांकि ब्‍लास्‍ट काफी बड़ा बताया जा रहा है. अधिकारी ने कहा कि हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्‍त सेना भी रवाना कर दी गई है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/dangal-why-did-aamir-khan-think-that-mallika-sherawat-is-not-fit-for-a-mothers-role-412614.html

No comments:

Post a Comment