Saturday, 3 February 2018

कश्‍मीर से दो आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्‍तान उच्‍चायोग ने दिया था वीजा


READ MORE

जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामूला जिले से पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीम ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आतंकी प्रशिक्षण लेने के लिए पाकिस्‍तान गए थे और उन्‍हें पाकिस्‍तानी उच्‍चायोग ने वीजा दिया था. पाकिस्‍तान में इन दोनों ने हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया था और घाटी में बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे.पकड़े के दोनों आतंकियों ने खुलासा किया है कि उन्‍होंने पाकिस्‍तान में बड़ी संख्‍या में पाकिस्‍तानी लड़कों के साथ हथियारों का प्रशिक्षण लिया था. उन्‍होंने बताया कि बलूचिस्‍तान में 10 साल के बच्‍चों को भी प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है. नई दिल्‍ली में पाकिस्‍तान उच्‍चायोग ने गिरफ्तार आतंकवादियों को पाकिस्‍तानी वीजा दिया था.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/beef-politics-bhartiya-janta-party-v-murlidharan-kerala-bjp-418926.html

No comments:

Post a Comment