READ MORE
जेएनयू एक बार फिर विवाद में घिरता दिखाई दे रहा है. इस बार जेएनयू में पढ़ाई करने वाली एक बीए थर्ड ईयर की छात्रा ने कुछ छात्रों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.जानकारी के अनुसार जेएनयू में पढ़ाई करने वाली बीए थर्ड ईयर में फ्रेंच की पढ़ाई करेन वाली छात्रा कैंपस में खड़ी थी. उसी दौरान वहां पर कुछ लड़के आए और उन्होंने छात्रा के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी. इस पर जब छात्रा ने लड़कों को रोकना चाहा तो लड़के उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गए. घटना के बाद से डरी छात्रा कुछ दिन तक तो घर से बाहर ही नहीं आई. रविवार को छात्रा ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी लड़कों की तलाश शुरू कर दी है
Article source: http://hindi.news18.com/news/himachal-pradesh/mandi/nadda-is-a-bad-boy-and-is-very-hasty-1012748.html
No comments:
Post a Comment