READ MORE
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) बिल के विरोध में मंगलवार को संसद का घेराव करने निकले हजारों डॉक्टरों का पुलिस ने रोक लिया. इस मार्च में एम्स, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग सहित दिल्ली के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर व मेडिकल छात्र शामिल थे. हालांकि जैसे वे एम्स से मार्च के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें आईएनए मेट्रो स्टेशन पर रोक लिया.बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल 15 दिसंबर में इस एनएमसी बिल को स्वीकृति दी थी. केंद्र सरकार इसके जरिए भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) को खत्म कर उसकी जगह नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बनाना चाहती है. इसे लेकर डॉक्टरों में भारी गुस्सा है, जिसे देखते हुए सरकार ने इसे संसद में पेश नहीं किया.
No comments:
Post a Comment