READ MORE
अयोध्या विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर एक बार फिर तेज होता दिख रहा है. इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है. गिरिराज ने ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि उनके जैसे लोगों के दिल में जिन्ना का जिन्न बसा है और वे देश को तोड़ना चाहते हैं.दरअसल ओवैसी ने राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बाबरी मस्जिद मुस्लिमों का दावा दोहराया था. उन्होंने यहां कहा था, ‘हमारी मस्जिद थी, है और रहेगी… देश के मुस्लमान अपनी मस्जिद के दावे को कभी नहीं छोड़ेंगे.’ उन्होंने कहा था कि मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आस्था के आधार पर नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर होगा और कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में आने के बाद हमारी मस्जिद एक बार फिर उसी जगह पर बनेगी.
वहीं ओवैसी के बयान पर जब गिरिराज की प्रतिक्रिया मांगी गई तो केंद्रीय मंत्री ने कहा, वो तो मक्का-मदीना जाएंगे, हम कहां जाएंगे? क्या पाकिस्तान में राम मंदिर बनेगा? ओवैसी जैसे लोग जिनके दिल में जिन्ना का जिन प्रवेश कर गया है देश को तोड़ना चाहते हैं.’
गिरिराज सिंह ने इसके साथ ही यह भी कहा कि भारत के मुसलमान राम के वंशज हैं. उन्होंने कहा, ‘भारत में कोई मुसलमान बाबर का वंशज नहीं है, कोई विदेशी मुसलमान का वंशज नहीं है. हिंदुस्तान के मुसलमान राम का वंशज हैं. हमारे पूर्वज एक हैं. पूजा पद्धति अलग हो सकती है.’
No comments:
Post a Comment