Monday, 5 February 2018

मुम्बई: आर्थर रोड जेल में अंडर ट्रायल कैदी ने लगाई फांसी


READ MORE

मुम्बई की आर्थर रोड जेल में एक अंडर ट्रायल कैदी ने आत्‍महत्‍या कर ली है. आज सब्‍बीर अली नाम के एक अंडर ट्रायल कैदी ने चादर से फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया. कैदी ने बैरक के अंदर ही फांसी लगाई. फांसी पर लटके सब्‍बीर अली को जैसे ही बाकी कै‍दियों ने देखा तो जेल में हंगामा मच गया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्‍टेशन में मामला दर्ज किया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि अभी आत्‍महत्‍या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. कैदी को हाल ही में जेल में लाया गया था और वह अंडर ट्रायल कैदी था.


Article source: http://hindi.news18.com/news/politics/akhilesh-yadav-group-all-relevant-documents-submitted-to-the-election-commission-932281.html

No comments:

Post a Comment