READ MORE
कौशाम्बी जिले की टेंवा पुलिस चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज रामजीत का रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में चौकी इंचार्ज एक व्यक्ति से तीन हजार की रिश्वत लेते दिखाई दे रहे हैं.बताया जा रहा है की किसी गाड़ी को छोड़ने के बदले में चौकी में तैनात दरोगा यह रिश्वत ले रहा है. इस वीडियो में रिश्वत दने वाले चेहरा तो नहीं दिखाई देता लेकिन उसकी आवाज जरूर सुनाई दे रही है जिसमें वह दरोगा से तीन हजार रुपए लेकर उसका काम करने को कह रहा है.
चौकी इंचार्ज यह पैसा अपने हाथ में तो नहीं पकड़ते लेकिन वह मुस्कुराकर रूपया अपनी डायरी के नीचे रखावा लेते हैं. मंझनपुर कोतवाली में आने वाली टेंवा पुलिस चौकी यह वही चौकी इंचार्ज है जिनके साथ रविवार की शाम जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता साजन मौर्य के मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था.
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
पुलिस चौकी के भीतर हुई इस मारपीट के कुछ देर बाद वायरल हुआ यह वीडियो लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/KYqSV1HaGfk/story01.htm
No comments:
Post a Comment