READ MORE
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. पुंछ के केजी सेक्टर और मेंढर के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोले बरसाए जा रहे हैं. पाकिस्तानी सेना भारतीय सेनाओं की पोस्ट और नागरिक क्षेत्रों में भारी मशीनगन फायरिंग और मोर्टार दाग रही है. पड़ौसी देश की इस हरकत पर भारतीय सेनाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है. भारतीय सेनाएं भी पाकिस्तान की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं. हालांकि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.बता दें कि कल ही पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर की गयी ताबड़तोड़ गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे. सैन्य अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के पुंछ और राजौरी जिले में पाक की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया और जबरदस्त गोलीबारी की गयी. पाक सैनिकों ने राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से लगने वाली भीमभेर गली सेक्टर में जबरदस्त गोलीबारी और बमबारी की.
इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए. हालांकि भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया है. इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. इससे पहले आज पुंछ जिले में पाक की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में 15 वर्ष की एक किशोरी और एक जवान घायल हो गए. पाक सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगते अग्रिम चौकियों और गांव को निशाना बनाया था.
इस साल अब तक पाकिस्तान की तरफ से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में नौ सुरक्षा बलों सहित कम से कम 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 अन्य घायल हो गए हैं. इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुंछ एवं राजौरी जिले में पाकिस्तान की तरफ से किये गए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया. गोलीबारी में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाये जाने की घटना में एक जवान और दो नाबालिग घायल हो गए. पाक सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के साथ लगते गांव में और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था और ताबड़तोड़ गोली बारी की.
Article source: http://rss.cnn.com/~r/rss/edition_entertainment/~3/0bj9dqFKDjo/pmt-oscars-2014-pharrell-williams-vienne-westwood-hat.cnn.html
No comments:
Post a Comment